लाइव न्यूज़ :

रील बनाना, 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार कार चला रहा था 20 साल का अवध तिवारी, फार्महाउस की दीवार से टकराई, अवध तिवारी-देवराज गोसाई की मौत और जिंदगी से जूझ रहा अक्षय वाघेला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 20:35 IST

इंस्टाग्राम पर उसके 3,417 फॉलोअर्स हैं और उसकी फीड में कई महंगी कारों के साथ उसकी तस्वीरें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह भी बताया कि कार में सवार तीसरा व्यक्ति घायल हुआ है।कार चलाते समय रील रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया है। लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा था।

जेतपुरः गुजरात के राजकोट जिले में 20 साल का युवक कथित तौर पर 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार कार चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह एक फार्महाउस की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में चालक और कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को अवध तिवारी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद घटी, जिसमें वह तेज गति से कार चलाते हुए नजर आ रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि कार में सवार तीसरा व्यक्ति घायल हुआ है।

एक अन्य वीडियो में तिवारी को कथित तौर पर कार चलाते समय रील रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया है। इंस्टाग्राम पर उसके 3,417 फॉलोअर्स हैं और उसकी फीड में कई महंगी कारों के साथ उसकी तस्वीरें शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक एम.एम. ठाकोर ने बताया, "यह दुर्घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब तीन लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे,

जिसे कथित तौर पर जेतपुर से धोराजी की ओर लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा था।" तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवराज गोसाई (20) ने रविवार सुबह चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीसरा व्यक्ति अक्षय वाघेला (20) का इलाज चल रहा है। ठाकोर ने बताया कि यह घटना तब घटी जब तिवारी ने सिडैन कार से नियंत्रण खो दिया,

जिसके परिणामस्वरूप कार धोराजी रोड पर स्थित बालकृष्ण फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई, जिससे उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार पलट गई। पुलिस ने बताया कि सिडैन कार का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ था और वाहन पर "पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया" लिखा हुआ था। पुलिस कार के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, तिवारी का आपराधिक इतिहास था और उसके खिलाफ असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम सहित कई कानूनों के तहत मामले दर्ज थे। पुलिस ने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के सटीक समय की जांच की जा रही है।

दिल्ली के बदरपुर में 65 वर्षीय महिला की जलकर मौत: पुलिस

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक घर की छत पर बने बाथरूम में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि आग तब लगी होगी जब महिला ने बीड़ी पीने के लिए माचिस जलाई होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम मोलड़बंद इलाके में हुई और बदरपुर थाने को आग लगने की सूचना मिली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो