लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Viral Videos: वायरल वीडियो बना 'कातिल', पेड़ से लटका मिला 'भंगार बाबा' का शव, लोग उड़ाने लगे थे मजाक

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 13:55 IST

Rajasthan Viral Videos: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमें बुजुर्ग, असहाय लोगों की मदद की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बुजुर्ग ने की आत्महत्या पुलिस को पेड़ से लटका मिला शव कुछ दिनों पहले वीडियो हुआ था वायरल

Rajasthan  Viral Videos: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमें बुजुर्ग, असहाय लोगों की मदद की जाती है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो एक बुजुर्ग की मौत की वजह बन गया।

जी हां. सोशल मीडिया के इस दौर में एक वायरल वीडियो और लगातार सोशल मीडिया ट्रोलिंग से तंग आकर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़कों पर लोगों के द्वारा बुजुर्ग को सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

जिससे आहत होकर बुजुर्ग ने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। यह मामला राजस्थान से आया है। दरअसल, यहां पर एक बुजुर्ग परिवार चलाने के लिए रेहड़ी पर कचरा, खाली प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा करता था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का एक ठेला था, जिस पर वह अपना सारा सामान रखता था।

युवकों ने बनाया वीडियो

हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लोहावट गांव के कुछ युवकों के द्वारा बुजुर्ग का मजाक बनाया गया। कुछ युवक बुजुर्ग के पास गए और मदद की पेशकेश की। इस पर बुजुर्ग गुस्सा हो गया। दोनों में कुछ देर बातचीत हुई। इस दौरान बुजुर्ग को पता नहीं था कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है। युवकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद वीडियो वायरल हो गई।

बुजुर्ग से लोग आते जाते पूछते थे, तेरा कचरा लेना है। वीडियो के वायरल होने के बाद मजाक बनाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती चली गई। पुलिस के अनुसार, इन्ही गतिविधियों के चलते लगातार सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। मृतक बुजुर्ग की पहचान प्रताप सिंह के तौर पर हुई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग का शव हाईवे के पास एक पेड़ से लटका मिला। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :राजस्थानसोशल मीडियावायरल वीडियोक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?