लाइव न्यूज़ :

Puri: जगन्नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या, सड़क किनारे मिला शव; CCTV फुटेज आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 11:24 IST

Puri: पुलिस ने बताया कि बुधवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर के 83 वर्षीय सेवादार की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मंदिर में 'सुपाकर' (रसोइया) के रूप में काम करने वाले जगन्नाथ दीक्षित (83) का शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा में खून से लथपथ मिला।

Open in App

Puri: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा उत्सव के बीच मंदिर के सेवादार की हत्या कर दी गई। कड़ी सुरक्षा के बावजूद सेवादार की हत्या से हड़कंप मच गया है। जगन्नाथ मंदिर के 83 वर्षीय सेवादार का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने बताया कि मंदिर में रसोइये के रूप में सेवारत जगन्नाथ दीक्षित का शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा में सड़क किनारे मिला।

उसने बताया कि यह वारदात मंदिर में ‘स्नान यात्रा’ उत्सव के लिए की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। इसके लिए व्यक्तिगत दुश्मनी जिम्मेदार हो सकती है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।” 

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दीक्षित का शव सड़क किनारे छोड़ते हुए नजर आ रहा है। उसने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :Puri Jagannathजगन्नाथ पुरी रथ यात्राओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो