लाइव न्यूज़ :

इस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 21:46 IST

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता किसी तरह शनिवार रात को भाग निकली और फिरोजपुर झिरका शहर के पुलिस थाने पहुंच गयी।

Open in App
ठळक मुद्देनर्स ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा करके उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।जान से मारने और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक जहीर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम:पंजाब की 25 वर्षीय एक नर्स को हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में ट्रक चालक ने कथित तौर पर कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नर्स ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा करके उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।

जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने उसे जान से मारने और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता किसी तरह शनिवार रात को भाग निकली और फिरोजपुर झिरका शहर के पुलिस थाने पहुंच गयी, जहां प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक जहीर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि नूंह जिले के धोंध गांव के निवासी आरोपी को रविवार को नूंह की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेल और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिव-इन पर अलग-अलग फैसलों से बहस; विशेषज्ञ ने मामलों का संदर्भ अलग बताया

‘लिव-इन’ (सहजीवन) संबंध को लेकर दो मामलों में हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अलग-अलग रुख अपनाने से एक बहस छिड़ गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि इन मामलों के संदर्भ अलग-अलग हैं, इसलिए आदेश भी समान नहीं हैं। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना ने 25 मार्च के अपने आदेश में कहा, “एक शादीशुदा व्यक्ति एक वयस्क महिला के साथ उसकी सहमति से रहता है तो कोई अपराध नहीं बनता।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपहरियाणापंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो