लाइव न्यूज़ :

Punjab Anti Drugs Operation: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बुलडोजर एक्शन?, भटिंडा के बीर तालाब में बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 11:56 IST

Punjab Anti Drugs Operation: पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत 510 स्थानों पर छापेमारी की गयी और 43 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Anti Drugs Operation: एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।Punjab Anti Drugs Operation: पंजाब सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है।Punjab Anti Drugs Operation: तीन महीने की समय सीमा तय की थी।

Punjab Anti Drugs Operation: पंजाब में नशा विरोधी अभियान के खिलाफ अभियान जारी है। पंजाब में आप सरकार रोज बड़ी कार्रवाई कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की थी। नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है। भटिंडा के बीर तालाब में बुलडोजर चला है। ड्रग पेडलर्स के ख़िलाफ़ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई है। पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत 510 स्थानों पर छापेमारी की गयी और 43 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दो दिनों में 333 ऐसे लोगों को पकड़ा गया और राज्य भर में 27 प्राथमिकी दर्ज की गईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इन तस्करों के पास से 776 ग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 38 किलोग्राम चूरा पोस्त, 2,615 नशीली गोलियां और 4.60 लाख रुपये नकद बरामद किए।

राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 300 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की और दिनभर चले अभियान के दौरान 619 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने फरीदकोट रोड पर अभियान चलाया और वहां जब बलजिंदर सिंह को कार रोकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और इस दौरान बलजिंदर ने उन पर गोली चला दी।

पुलिस द्वारा जवाबी गोलीबारी की गई जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह के पास से 2.11 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। नशे के खिलाफ मौजूदा अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने जालंधर के फिल्लौर में मादक पदार्थ तस्करों द्वारा निर्मित संपत्ति को स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर रविवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्लौर के खानपुर और मांडी गांवों में पंचायती जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध ढांचे बनाए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी की पृष्ठभूमि वाले दो लोगों का इन ढांचों पर कब्जा था। जालंधर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि फिल्लौर के प्रखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के अनुरोध पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि बीडीपीओ ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस सहायता मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई खानपुर निवासी जसवीर सिंह उर्फ ​​शीरा और मंडी निवासी भोली के खिलाफ ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में की गई। पुलिस ने कहा कि भोली एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर है और उसके खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 2005 में 1.190 किलोग्राम ‘स्मैक’ की बरामदगी, 2015 में दो किलोग्राम पोस्त की जब्ती और 2022 में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, जसवीर सिंह भी कई मामलों में नामजद है जिनमें से एक मामला ‘चरस’ और नशीले इंजेक्शन की व्यावसायिक मात्रा से जुड़ा है। खख ने कहा कि राजस्व और पंचायत अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि अतिक्रमण को सुचारू रूप से ध्वस्त किया जाए तथा किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए पर्याप्त तैनाती की गई।

उन्होंने कहा कि ये दोनों नशा तस्कर अकसर ग्रामीणों को डराते-धमकाते रहते थे। संबंधित अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जमीन सही मायने में ग्राम पंचायत की है और आरोपियों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया