लाइव न्यूज़ :

परिजन मरते रहे, वह घर के आंगन में दफनाता रहा, जानें क्या है मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: April 5, 2021 15:52 IST

पंजाब के अबोहर का है. रवींद्र ने सबसे पहले मौत के बाद अपनी मां को घर के आंगन में दफनाया. जब पिता का निधन हुआ तो मां के कंकाल को निकाल कर वहीं पर पिता को दफना दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपिता का कंकाल बाहर निकाला और आंगन में वहीं पर बहन को दफना दिया.आंगन में बने इस कब्रिस्तान का खुलासा तब हुआ जब अचानक घर में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम सिद्धूनगर की गली नंबर चार में आग बुझाने पहुंची.

चंडीगढ़ः क्या कोई अपने घर के आंगन को कब्रिस्तान बना सकता है, यकीन करना संभव नहीं है. लेकिन, रवींद्र भाटिया ने सचमुच ऐसा ही किया है. उसने पुलिस के सामने भी यह स्वीकार किया है.

किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? मामला पंजाब के अबोहर का है. रवींद्र ने सबसे पहले मौत के बाद अपनी मां को घर के आंगन में दफनाया. जब पिता का निधन हुआ तो मां के कंकाल को निकाल कर वहीं पर पिता को दफना दिया. कुछ साल बाद जब बहन की मौत हुई तो उसने पिता का कंकाल बाहर निकाला और आंगन में वहीं पर बहन को दफना दिया.

आंगन में बने इस कब्रिस्तान का खुलासा तब हुआ जब अचानक घर में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम सिद्धूनगर की गली नंबर चार में आग बुझाने पहुंची. इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि रसोई में खाने-पीने की चीजों के साथ एक खोपड़ी रखी है. उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची.

तीन घंटे की पूछताछ के बाद पता चला कि रवींद्र ने अपने घर को एक तरह से कब्रिस्तान में बदल रखा था. पुलिस ने जब रवींद्र से सवाल किया कि माता-पिता और बहन के शवों को घर के आंगन में क्यों दफनाया? इस पर उसने कहा कि सीता माता को भी धरती माता ने ही समाने के लिए जगह दी थी.

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि पिछले छह साल से घर में न गैस का चूल्हा जला था और न ही बिजली थी. यह मकान भी कई साल पहले ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को दान में दे दिया गया था. इस मकान की कीमत आज पचास लाख रुपए से ज्यादा है. पुलिस अभी इस मामले में आगे पूछताछ कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो