लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche crash case: आरोपी किशोर को ऐसे बचाने की चाल, पैसे के आगे हर कोई बेइमान!, 'भगवान के दूसरे अवतार' डॉक्टर ने रक्त नमूना बदला, कमिश्नर कुमार ने किए कई खुलासे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2024 12:02 IST

Pune Porsche crash case: पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि इस मामले में धारा 120 (बी), 467 जालसाजी और 201, 213, 214 सबूत नष्ट करने की धाराएं जोड़ी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPune Porsche crash case: फोरेंसिक में भेजने से पहले सील करके किशोर आरोपी का नाम लिखा था।Pune Porsche crash case: ससून अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन के एचओडी हैं।Pune Porsche crash case: दूसरे व्यक्ति का सैंपल लेकर फोरेंसिक को भेज दिया था।

पुणेः पुणे कार दुर्घटना मामला में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले पुलिस ने कांड किया और अब 'भगवान के दूसरे अवतार' डॉक्टर ने रक्त नमूने को बदल दिया। पुलिस ने कहा कि किशोर के खून का नमूना कूड़ेदान में फेंक दिया गया, उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति का खून का नमूना लिया गया। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि इस मामले में धारा 120 (बी), 467 जालसाजी और 201, 213, 214 सबूत नष्ट करने की धाराएं जोड़ी गई हैं। हमें कल फोरेंसिक रिपोर्ट मिली और यह पता चला है कि ससून अस्पताल में एकत्र किए गए नमूने जिसे वहां के डॉक्टर ने फोरेंसिक में भेजने से पहले सील करके किशोर आरोपी का नाम लिखा था, वह किशोर आरोपी का सैंपल नहीं था। पुलिस ने दावा किया कि ससून अस्पताल के डॉ. तावरे और डॉ. हालनोर के निर्देश पर किशोर के रक्त के नमूने बदले गए।

इसके बाद हमने उन डॉक्टरों को हिरासत में लिया, जिन्होंने इस रिपोर्ट को सील करके फोरेंसिक के पास भेजा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्होंने किशोर आरोपी का सैंपल लिया था, लेकिन उसे कूड़ेदान में फेंक दिया था और उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति का सैंपल लेकर फोरेंसिक को भेज दिया था। जो ससून अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन के एचओडी हैं।

हम उन्हें अदालत में पेश करेंगे और पुलिस हिरासत रिमांड के लिए अनुरोध करेंगे।चूंकि किशोर के रक्त के नमूने बदले गए थे, ससून अस्पताल की जांच रिपोर्ट में शराब के बारे में कोई जिक्र नहीं मिला। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि किशोर के पिता ने रक्त के नमूने बदलने के लिए डॉ तावरे से बात की थी। इस मामले में जांच जारी है कि किस व्यक्ति के खून के नमूने एकत्र किए गए और नाबालिग के रक्त के नमूनों से बदले गए है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्रडॉक्टरPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा