लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche crash case:  ‘पोर्श’ कार को 17 वर्षीय लड़का नशे की हालत में चला रहा था, पुणे पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड को पत्र लिखा, ये मांग की...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2024 17:15 IST

Pune Porsche crash case: पुलिस का दावा है कि पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को हादसे के वक्त ‘पोर्श’ कार को 17 वर्षीय लड़का नशे की हालत में चला रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को पांच जून तक संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।अस्पताल के दो चिकित्सकों को गिरफ्तार किया गया है।आदेश में संशोधन करते हुए आरोपी को पांच जून तक संप्रेक्षण गृह में भेज दिया।

Pune Porsche crash case: पुणे पुलिस ने पोर्श कार हादसा मामले में रक्त नमूनों को लेकर आए नये मोड़ के बीच इस दुर्घटना में कथित रूप से शामिल नाबालिग के खिलाफ जांच की अनुमति लेने के लिए किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) को पत्र लिखा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को हादसे के वक्त ‘पोर्श’ कार को 17 वर्षीय लड़का नशे की हालत में चला रहा था। आरोपी को पांच जून तक संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकवडे ने कहा, ‘‘हमने जेजेबी को पत्र लिखकर इस मामले में नाबालिग के खिलाफ जांच करने की अनुमति मांगी है।’’ किशोर न्याय अधिनियम के मुताबिक, एक नाबालिग से पूछताछ उसके माता-पिता की उपस्थिति में की जाएगी। हादसे को लेकर सामने आए नए घटनाक्रमों जिनमें ससून जनरल अस्पताल में रक्त नमूनों में कथित हेरफेर शामिल है, के बीच पुलिस नाबालिग के खिलाफ जांच करेगी। अस्पताल के दो चिकित्सकों को गिरफ्तार किया गया है।

किशोर न्याय बोर्ड ने दुर्घटना के कुछ घंटों बाद बिल्डर विशाल अग्रवाल के बेटे एवं इस मामले के आरोपी किशोर को जमानत दे दी थी और उसे सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने को कहा था। भारी आलोचना के बाद पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पुनरीक्षण याचिका दायर की जिस पर बोर्ड ने आदेश में संशोधन करते हुए आरोपी को पांच जून तक संप्रेक्षण गृह में भेज दिया।

नाबालिग के पिता और दादा को उनके परिवार के वाहन चालक को गलत तरीके से बंधक बनाने, उसे नकदी एवं उपहारों का लालच देने तथा दुर्घटना का दोष अपने ऊपर लेने के लिए धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह दिखाने के लिए कि दुर्घटना के समय किशोर शराब के नशे में नहीं था उसके रक्त के नमूनों को किसी और के नमूनों से बदलने के आरोप में यहां ससून अस्पताल के दो चिकित्सकों और एक कर्मचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली