लाइव न्यूज़ :

Pune bar case: एल3 से 300000 रुपये मूल्य की 241 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो आबकारी अधिकारी निलंबित, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2024 14:27 IST

Pune bar case: वायरल वीडियो की पुलिस जांच के बाद एक कार्यक्रम आयोजक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में कुछ युवाओं को नशीली दवा जैसे पदार्थ के साथ दिखाया गया। समय सीमा से अधिक समय तक चालू जाने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।उल्लंघन करने के आरोप में एल3 के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

पुणेः महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पुणे में एक बार द्वारा नियमों के उल्लंघन मामले की जांच के संबंध में कथित लापरवाही के कारण निरीक्षक स्तर के अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्होंने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित लिक्विड लीजर लाउंज या एल3 से तीन लाख रुपये मूल्य की 241 लीटर विदेशी शराब और अन्य सामग्री जब्त की है और बार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर के पब रविवार को उस समय चर्चा में आए जब कथित तौर पर एल3 से सामने आए एक वीडियो में कुछ युवाओं को नशीली दवा जैसे पदार्थ के साथ दिखाया गया। वायरल वीडियो की पुलिस जांच के बाद एक कार्यक्रम आयोजक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही एल3 बार को देर रात डेढ़ बजे की तय समय सीमा से अधिक समय तक चालू जाने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा आबकारी विभाग ने शराब परोसने और उसके भंडार से संबंधित मानदंडों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में एल3 के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि वे गिरफ्तार व्यक्तियों के रक्त के नमूने परीक्षण के लिए भेजना चाहते हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उन्होंने मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था।

पुणे बार मामला: ड्रग्स इस्तेमाल के आरोप में मुंबई से दो लोग हिरासत में

पुणे पुलिस ने यहां के एक बार में कथित तौर पर मादक पदार्थों के इस्तेमाल के सिलसिले में मुंबई से दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को पहले वायरल हुए एक वीडियो में मादक पदार्थ जैसी चीजों के साथ देखा गया था।

राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर के पब रविवार को उस समय चर्चा में आए जब कथित तौर पर एल3 से सामने आए एक वीडियो में कुछ युवाओं को नशीली दवा जैसे पदार्थ के साथ दिखाया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को बार सुबह पांच बजे तक खुला था और शराब की बिक्री तय समय सीमा से ज्यादा हो रही थी।

पुणे में बार और पब को रात 1:30 बजे तक ही खुला रखने की अनुमति है। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, "हमने वायरल वीडियो में मादक पदार्थ जैसी चीजों के साथ देखे गए कुल दो लोगों को मुंबई से हिरासत में लिया है।" इससे पहले पुलिस ने इस सिलसिले में एक कार्यक्रम के आयोजक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

एल3 बार को तय समय सीमा से ज्यादा समय तक खुला पाए जाने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा आबकारी विभाग ने शराब परोसने और उसके भंडारण से संबंधित मानदंडों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में एल3 के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एल3 के शौचालय से नमूने एकत्र कर लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो