लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला पकड़ा गया, बांद्रा थाने की टीम ने राजस्थान से पकड़ा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 26, 2023 20:28 IST

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने के सिलसिले में राजस्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को बांद्रा थाने की टीम ने पकड़ा और उसे मुंबई लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान को धमकी वाला ई-मेल भेजने वाला पकड़ा गयामुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को राजस्थान से पकड़ाराजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को बांद्रा थाने की टीम ने पकड़ा

मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को हाल में उनके कार्यालय में धमकी भरा ईमेल भेजने के सिलसिले में राजस्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को बांद्रा थाने की टीम ने पकड़ा और उसे मुंबई लाया जा रहा है। धमकी भरे ई-मेल के बारे में हाल में बांद्रा थाने में प्रशांत गुंजालकर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के अनुसार, गुंजालकर अक्सर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर जाते हैं और फिल्म क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी चलाते हैं। पुलिस ने कहा था कि जब गुंजालकर कुछ स,मय पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के कार्यालय में मौजूद थे, तो उन्होंने देखा कि ‘रोहित गर्ग’ नामक आईडी से एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने हिंदी में लिखा, "गोल्डी भाई (गैंगस्टर गोल्डी बराड़) मामले को बंद करने के लिए सलमान खान से आमने-सामने बात करना चाहते थे। अगली बार, झटका देखने को मिलेगा।" 

अधिकारी ने कहा, "मामले की विस्तृत तकनीकी जांच के बाद, पुलिस को आरोपी व्यक्ति के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एक टीम राजस्थान भेजी गई और उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।" उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम अभिनेता को धमकी देने के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

बता दें कि गोल्डी बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उसने सलमान खान से माफी मांगने या 'परिणाम भुगतने के लिए तैयार' रहने की धमकी दी थी। बिश्नोई ने कहा कि वह जल्द या बाद में सलमान की ईगो तोड़ देगा। 

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था, "सलमान खान के काले हिरण को मारने के मामले में हमारा समाज एक्टर से नाराज है। वह या तो  लोगों से आकर माफी मांग लें। नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा। सलमान ने हमारे समाज से अब तक माफी नहीं मांगी है। मेरे मन में उसके लिए बचपन से गुस्सा भरा है। कभी न कभी हम उसकी ईगो जरूर तोड़ देंगे। उसे हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। उसने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे।" इसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

(इनपुट- एजेंसी)

टॅग्स :सलमान खानराजस्थानमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी