लाइव न्यूज़ :

पटना होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी?, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, लंबे समय से दे रही थी, कहा- ऑफिस जाने के बाद हमेशा घर से गायब?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2026 17:07 IST

पत्नी होटल में किसी अन्य युवक के साथ है, तो उसने तुरंत 'डायल 112' पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक हुआ।युवक के संपर्क में थी और लंबे समय से उसे धोखा दे रही थी।पक्षों को थाने लाकर काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके शादीशुदा दोस्त के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। दरअसल, युवक झारखंड के दुमका का रहने वाला है और फिलहाल पटना में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा है। दोनों के बीच पुराने संबंध होने की बात सामने आई है, जिससे होटल परिसर में ही हंगामा शुरू हो गया। बताया जाता है कि घटना की शुरुआत तब हुई जब पति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक हुआ।

उसने पीछा किया और जब पुष्टि हो गई कि पत्नी होटल में किसी अन्य युवक के साथ है, तो उसने तुरंत 'डायल 112' पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही होटल के कमरे के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी छिपकर उस युवक के संपर्क में थी और लंबे समय से उसे धोखा दे रही थी।

जैसे ही इस बात की जानकारी महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को मिली, वे भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। होटल से लेकर थाने तक घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए।

पुलिस की मौजूदगी में भी परिजन आपस में भिड़ते नजर आए, जिससे स्थिति को संभालना अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। जक्कनपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पक्षों को थाने लाकर काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

महिला और उसके साथ मिले युवक, दोनों के शादीशुदा होने के कारण मामला और भी पेचीदा हो गया था। अंततः पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ और काउंसलिंग के बाद सभी को घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और प्राप्त शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?