लाइव न्यूज़ :

ससुराल आया था मुन्ना, नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म?, साला ने गांवों वालों को बुलाया और पकड़कर जमकर कुटाई, पुलिस ने किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2026 18:41 IST

घटना की जानकारी जैसे ही पीड़िता के भाई (जो आरोपी का भी साला है) को मिली, उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी मुन्ना को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी का पीड़िता के घर के आसपास आना-जाना लगा रहता था, जिससे वह परिवार से परिचित था।नाबालिग को अकेला देखकर, मुन्ना ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव का ही दामाद है, जिससे इस घटना की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ घर के पास ससुराल आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस समय घटी जब एक परिचित व्यक्ति ने नाबालिग को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी मुन्ना नामक युवक है, जो सदिसोपुर का निवासी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुन्ना अपने ससुराल आया हुआ था और पीड़िता का घर उसके ससुराल से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। आरोपी का पीड़िता के घर के आसपास आना-जाना लगा रहता था, जिससे वह परिवार से परिचित था।

इसी परिचित स्थिति का फायदा उठाकर और नाबालिग को अकेला देखकर, मुन्ना ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव का ही दामाद है, जिससे इस घटना की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

इस घटना की जानकारी जैसे ही पीड़िता के भाई (जो आरोपी का भी साला है) को मिली, उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी मुन्ना को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद, आरोपी को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा गया है, जो मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, आरोपी मुन्ना को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाBihar Policeबिहार समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया