लाइव न्यूज़ :

पटना: पिता के कहने पर 12 साल के बच्चे ने दोस्त का गला रेतकर कर दी हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2018 20:28 IST

 बिहार के अररिया जिले के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 साल के बच्चे ने एक दूसरे 10 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

Open in App

पटना,30 जून: बिहार के अररिया जिले के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 साल के बच्चे ने एक दूसरे 10 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हत्या के आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे ने पुलिस को जो बताया वो हैरान करने वाली बात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी बच्चे ने बताया कि उसके परिजनों ने उसके दोस्त को मारने को कहा था। जिस कारण उसे मार दिया। पूरी घटना कुर्साकांटा प्रखंड के बरहट पंचायत की है। जहां आज दोपहर को खेत से दस वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुर्साकांटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी बच्चे के रिश्तेदार गांव छोड़ कर फरार हैं। हालांकि पुलिस उनके तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में एक अन्य नाबालिग के शामिल होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी गिरफ्तार बच्चे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि यहां दो परिवारों के बीच कुछ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

बिहारः नाबालिग बहनों के पेड़ पर लटकते मिले शव, इलाके में फैली सनसनी 

इसी में से एक परिवार के बच्चे ने दूसरे परिवार के बच्चे की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी बच्चे ने अपने दोस्त को बिस्किट देने के बहाने खेत में बुलाया और उसके बाद उसका गल रेत दिया। हत्यारोपी बच्चे ने बताया कि उसके पापा और फूफा ने कहा था कि उसको मार दो, इसीलिए मैंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, टेंपो से जा रहे युवक को गोली मारकर छीना रुपयों से भरा बैग

हत्यारोपी बच्चे के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी इस घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। अररिया की एसपी धुरत सायली ने कहा कि बालक ने बालक की हत्या की है। पुलिस तहकीकात में लगी है। कारण का खुलासा नहीं हो सका है। जल्द ही खुलासा होगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?