लाइव न्यूज़ :

भाई सैंडविच खा लेने दो पैसा दे दूंगा?, भोजनालय में भाई के साथ हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह खा रहे थे खाना, बहस और आशी, हीरा, राहुल, कैफ, रिकी और दो नाबालिगों ने चाकू से गोदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:24 IST

Patiala: आशी, हीरा, राहुल, कैफ, रिकी और दो नाबालिगों के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना, में बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देभाई के साथ भोजनालय में खाना खाने गए थे और उस समय वह वर्दी में नहीं थे।एसएसपी ने बताया कि भुगतान को लेकर दुकान पर मौजूद एक युवक से बहस हो गई। कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया।

Patiala: पंजाब के पटियाला में एक सैंडविच के भुगतान को लेकर हुए मामूली विवाद में हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाभा निवासी सिंह पटियाला के सिविल लाइंस थाने में तैनात थे। छह हमलावरों ने 25 जनवरी को उनपर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना का विवरण साझा करते हुए पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वरुण शर्मा ने कहा कि कांस्टेबल अपने भाई के साथ भोजनालय में खाना खाने गए थे और उस समय वह वर्दी में नहीं थे।

एसएसपी ने बताया कि भुगतान को लेकर दुकान पर मौजूद एक युवक से बहस हो गई। कांस्टेबल ने जोर देकर कहा कि खाना खत्म करने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन विवाद बढ़ गया। कहासुनी के दौरान, युवक ने फोन पर बात की, जिसके बाद उसके छह से सात साथी मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल पर कथित तौर पर एक ही चाकू से पीछे से दो बार वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पटियाला पुलिस ने दावा किया है कि घटना के 36 घंटों के भीतर दो नाबालिगों सहित सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।

आरोपियों की पहचान आशी, हीरा, राहुल, कैफ, रिकी और दो नाबालिगों के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना, में बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान रणबीर सिंह बेदी के रूप में हुई है, जिनकी डेरा बाबा नानक में दवा की दुकान है। दुकान के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो