लाइव न्यूज़ :

Patan Medical College: 3 घंटे तक खड़ा रखा, बेहोश खोकर गिरा और मौत?, एमबीबीएस के 18 वर्षीय छात्र की रैगिंग?, 7-8 सीनियर ने युवा डॉक्टर को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 12:43 IST

Patan Medical College: घटना शनिवार रात पाटन के धारपुर स्थित जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रावास में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतीन घंटे तक खड़ा रखा गया, जिसके कारण वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।बचाने के सभी प्रयास विफल रहे और मृत घोषित कर दिया गया।सीनियर छात्र रैगिंग के लिए जिम्मेदार पाए गए तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Patan Medical College:गुजरात के पाटन जिले के एक मेडिकल कॉलेज में 18 वर्षीय एक छात्र की कथित तौर पर रैगिंग लिए जाने के कारण मौत हो जाने पर पुलिस ने 15 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आरोपी छात्रों ने पीड़ित सहित कुछ ‘जूनियर’ छात्रों को शनिवार रात तीन घंटे से अधिक समय तक छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर खड़ा रखा और उन्हें ‘मानसिक एवं शारीरिक यातना’ दी। प्राथमिकी में कहा गया है कि उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पाटन के धारपुर स्थित जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी छात्रों को अगले आदेश तक छात्रावास एवं शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के डीन डॉ. हार्दिक शाह ने रविवार को बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र अनिल मेथानिया शनिवार रात कॉलेज के छात्रावास में अपने वरिष्ठों द्वारा रैगिंग के दौरान कथित तौर पर तीन घंटे तक खड़े रहने के बाद बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। डॉ. शाह की अध्यक्षता में कॉलेज की रैगिंग विरोधी समिति ने प्रथम वर्ष के 11 और द्वितीय वर्ष के 15 समेत कुल 26 छात्रों के बयान लिए।

कॉलेज के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि समिति ने पाया कि प्रथम वर्ष के 11 छात्रों की द्वितीय वर्ष के 15 छात्रों के एक समूह द्वारा रैगिंग ली गई थी। बलिसाना थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 15 आरोपियों ने मेथानिया और उसके सहपाठियों सहित प्रथम वर्ष के 11 छात्रों को ‘परिचय’ के लिए शनिवार रात छात्रावास के एक कमरे में बुलाया था।

उन्होंने ‘जूनियर’ छात्रों को लगभग साढ़े तीन घंटे तक खड़ा रखा तथा उन्हें गाने और नाचने, अपशब्द बोलने तथा कमरे से बाहर न जाने के लिए मजबूर किया। प्राथमिकी के अनुसार, छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण मेथानिया की तबीयत बिगड़ गई और वह आधी रात को बेहोश होकर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलेज के अतिरिक्त डीन डॉ. अनिल भठीजा की शिकायत के आधार पर, 15 छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, गलत तरीके से बंधक बनाना, गैरकानूनी ढंग से एकत्र होना और अश्लील शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?