लाइव न्यूज़ :

पालघर मॉब लिंचिंग मामलाः प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा- IG स्तर के अधिकारी कर रहे जांच, मामले को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की गई

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2020 10:31 IST

Palghar Mob Lynching Case:यह घटना उस समय हुई, जब गुरुवार रात दो साधु सहित तीन लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। इसी दौरान, पालघर जिले में भीड़ ने इन्हें चोर समझकर उनके वाहन को रोक लिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सीआईडी ​​के एक विशेष आईजी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।  गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पुलिस ने अपराध के 8 घंटे के भीतर 101 लोगों को गिरफ्तार किया।

मुंबईः महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में दो साधुओ सहित तीन लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिए। हालांकि इस दर्दनाक घटना पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। इस बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सीआईडी ​​के एक विशेष आईजी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पुलिस ने अपराध के 8 घंटे के भीतर 101 लोगों को गिरफ्तार किया। हम आज वॉट्सऐप के जरिए आरोपियों के नाम जारी कर रहे हैं, उस सूची में कोई मुस्लिम नहीं है। 

उन्होंने कहा कि वीडियो में एक आवाज सुनाई दी है 'ओये बास', लोगों ने इसे ऑनलाइन प्रसारित किया और कुछ लोगों ने इसे 'शोएब बस' कहा। सभी राज्य तंत्र महामारी से लड़ रहे हैं और कुछ लोगों ने इस मामले को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने जांच का आदेश दिए जाने की जानकारी देते हुए था कि इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं दे। देशमुख ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सूरत जा रहे तीन लोगों की पालघर में हुई हत्या में संलिप्त 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के मामले में मैंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग धर्मों के नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि यह घटना उस समय हुई, जब गुरुवार रात दो साधु सहित तीन लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। इसी दौरान, पालघर जिले में भीड़ ने इन्हें चोर समझकर उनके वाहन को रोक लिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगपालघरमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला