लाइव न्यूज़ :

13 वर्षीय आदिवासी लड़की की जबरन शादी, तस्करी और कई बार यौन उत्पीड़न, अहिल्यानगर में विवाह, दूल्हा और परिवार के 5 सदस्य पर केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2025 14:26 IST

सितंबर में पीड़िता के दादा ने कथित रूप से विवाह अहिल्यानगर के एक व्यक्ति के साथ कर दिया था जिसके बाद उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हे के माता- पिता ने भी पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न किया। मामला कई क्षेत्राधिकारों से जुड़ा है।अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में 13 वर्षीय एक आदिवासी लड़की की जबरन शादी कराने एवं उससे बलात्कार किए जाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें अहिल्यानगर निवासी दूल्हा और उसका परिवार भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, सितंबर में पीड़िता के दादा ने कथित रूप से उसका विवाह अहिल्यानगर के एक व्यक्ति के साथ कर दिया था जिसके बाद उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया।

उसने बताया कि दूल्हे के माता- पिता ने भी पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया, "हमने एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी, तस्करी और कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में उसके परिवार के एक सदस्य सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला कई क्षेत्राधिकारों से जुड़ा है।

हम इस गंभीर अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जांच में समन्वय कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस अपराध को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPalgharमहाराष्ट्रपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?