लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला: अभिनेता प्रकाश राज से एसआईटी की पूछताछ, कहा- कोई भुगतान नहीं लिया और खुद को अलग किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 19:18 IST

Online betting app case: सरकार ने अवैध सट्टेबाजी पर रोक लगाने और ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों की विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी की निगरानी में एसआईटी का गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में प्रकाश राज ने बताया कि 2016 में एक ऐप का विज्ञापन किया था।2016 में यह केवल गेमिंग ऐप था, हमने यही सोचकर विज्ञापन किया था कि यह एक खेल है।अन्य सट्टेबाजी से जुड़ी कंपनी के लिए काम कर चुके हैं, जिसका उन्होंने खंडन किया।

हैदराबादः तेलंगाना सरकार के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यहां बुधवार को अभिनेता प्रकाश राज से एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रचार से जुड़े मामले में पूछताछ की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रकाश राज ने दल के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया। राज्य सरकार ने अवैध सट्टेबाजी पर रोक लगाने और ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों की विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी की निगरानी में एसआईटी का गठन किया है।

पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने 2016 में एक ऐप का विज्ञापन किया था, जब उसमें सट्टेबाजी शुरू नहीं हुई थी। जैसे ही उन्हें पता चला कि ऐप पर सट्टेबाजी शुरू हो गई है, उन्होंने इससे खुद को अलग कर लिया और कोई भुगतान नहीं लिया। अभिनेता ने बताया कि इस मामले में वे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने भी पेश हो चुके हैं और किसी नागरिक की शिकायत पर सीआईडी ने उन्हें बुलाया था। उन्होंने कहा, “मैंने उनसे (सीआईडी) कहा कि 2016 में यह केवल गेमिंग ऐप था, हमने यही सोचकर विज्ञापन किया था कि यह एक खेल है।

सट्टेबाजी 2017 में शुरू हुई। हमें बाद में गलती का एहसास हुआ और मैंने काम बंद कर दिया क्योंकि सट्टेबाजी गलत है।” राज के मुताबिक, अधिकारियों ने यह भी पूछा कि क्या वे किसी अन्य सट्टेबाजी से जुड़ी कंपनी के लिए काम कर चुके हैं, जिसका उन्होंने खंडन किया।

उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी से कई युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है और उन्होंने युवाओं से मेहनत के रास्ते पर चलने की अपील की। तेलंगाना गेमिंग अधिनियम 2017 के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रतिबंधित है। इस साल मार्च में कई ऐप और प्रचारकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

जिन पर युवाओं को आसान पैसे का लालच देकर आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। इनमें कुछ फिल्म अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। राज इससे पहले जुलाई में कुछ मंचों द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकतेलंगानाऐपप्रकाश राज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो