लाइव न्यूज़ :

नोट ही नोट, इंजीनियर था या कुबेर!, तारा प्रसाद मिश्रा के परिसर पर छापा, 1.5 किलो सोना, 2.70 करोड़ की नकदी, महंगी कारें और 10 आलीशन फ्लैट समेत करोड़ों की संपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 20:39 IST

Odisha Vigilance Department: अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता टीम ने 12 पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक, 16 सहायक उप-निरीक्षक और अन्य कर्मचारी के साथ भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुड़ा में नौ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्दे 1.5 किलोग्राम सोना और छह लाख रु की नकदी बरामद की गई।बेटी की मेडिकल शिक्षा पर खर्च किए गए 80 लाख रुपयों का रिकॉर्ड भी मिला।शेयरों तथा म्यूचुअल फंड में अतिरिक्त जमा राशि तथा निवेश की गई राशि का आकलन किया जा रहा है। 

Odisha Vigilance Department: ओडिशा के सतर्कता विभाग ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर तारा प्रसाद मिश्रा के परिसरों पर छापेमारी कर 1.5 किलो सोना, 2.70 करोड़ रू की नकदी, महंगी कारें और 10 आलीशन फ्लैट समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता टीम ने 12 पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक, 16 सहायक उप-निरीक्षक और अन्य कर्मचारी के साथ भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुड़ा में नौ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी में प्रमुख स्थानों पर 10 फ्लैट, सात भूखंड, 2.7 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक में जमा राशि, 1.5 किलोग्राम सोना और छह लाख रु की नकदी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को 13 लाख रुपये कीमत की रोलेक्स समेत विभिन्न ब्रांड की महंगी घड़ियां, महंगी कार (मर्सिडीज बेंज और कीया सेल्टोस) और इंजीनियर की बेटी की मेडिकल शिक्षा पर खर्च किए गए 80 लाख रुपयों का रिकॉर्ड भी मिला।

जांच में अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, मैक्सिको, मलेशिया और सिंगापुर की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गईं। छापेमारी जारी है। इसके साथ ही शेयरों तथा म्यूचुअल फंड में अतिरिक्त जमा राशि तथा निवेश की गई राशि का आकलन किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो