लाइव न्यूज़ :

Odisha: आधा सिर मुंडवाया, जबरन चारा खिलाया..., ओडिशा में 2 दलितों के साथ बर्बरता की हदें पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 10:05 IST

Odisha:पुलिस ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर दोनों से 30,000 रुपये मांगे। जब पीड़ितों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया।

Open in App

Odisha: ओडिशा के गंजाम जिले में पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि मवेशी तस्कर होने के शक में दो दलितों के बाल काट दिए गए, उन्हें पीटा गया और घुटनों के बल चलने तथा मवेशियों का चारा खाने को मजबूर किया गया। यह घटना रविवार को धाराकोटे पुलिस थाना क्षेत्र के खारीगुम्मा गांव के जाहदा में हुई। घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक आक्रोश फैल गया। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सिंगीपुर के बाबुला नायक (54) और बुलू नायक (42) दो गायों और एक बछड़े को ऑटो में हरिओर से अपने गांव ले जा रहे थे तभी खारीगुम्मा में गोरक्षकों के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर दोनों से 30,000 रुपये मांगे। जब पीड़ितों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें एक सैलून में ले जाया गया और उनका आधा सिर मुंडवा दिया गया।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद उन्हें एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक घुटनों के बल चलने, मवेशियों का चारा खाने और नाली का पानी पीने को मजबूर किया गया।’’

गंजाम के पुलिस अधीक्षक सुवेन्दु कुमार पात्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने इस मामले में कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :ओड़िसाPoliceक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली