लाइव न्यूज़ :

नोएडा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 3 कारों से टकराई, एक युवक को रौंदा

By मेघना सचदेवा | Updated: July 27, 2022 13:08 IST

नोएडा एक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी जबकि एक आदमी को कुचल दिया। तीनों गाड़िया इसमें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरप्रदेश के नोएडा के सेक्टर 126 में भीषण सड़क हादसा हुआ।सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान 36 साल के लालजी चौहान के रूप में हुई।आरोपी साहिल एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी फोर्थ ईयर का छात्र है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

नोएडा: उत्तरप्रदेश के नोएडा के सेक्टर 126 में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 126 के पास बने तिराहे पर तेज रफ्तार का कहर बरपा, जहां स्कार्पियो सवार एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने तेज रफ्तार से 3 कारों में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। तीन गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो ने वहां से गुजर रहे एक युवक को रौंद दिया। घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि छात्र नशे में था या फिर नहीं।

स्कॉर्पियो ने 36 साल के युवक को रौंदा 

बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार रात 8 बजे नोएडा के सेक्टर 126 तिराहे के पास रात हुआ है। सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान 36 साल के लालजी चौहान के रूप में हुई। लालजी चौहानसेक्टर 124 एटीएस में कारपेंटर का काम करता था और वहीं पर रहता था। पुलिस ने उनके  के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्कॉर्पियो कार में सवार शख्स का नाम साहिल शर्मा है। साहिल एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी फोर्थ ईयर का छात्र है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है। 

बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन गाड़ियों को भी मारी टक्कर 

एडीजीपी नोएडा जोन 1 रणविजय सिंह के मुताबिक साहिल शर्मा ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए पहले 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी फिर स्कॉर्पियो ने बेकाबू होकर फुटपाथ में जा रहे एक युवक को को रौंद दिया। युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरोपी के मेडिकल के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।  

टॅग्स :नॉएडासड़क दुर्घटनाएमिटी विश्वविद्यालयउत्तर प्रदेश समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?