लाइव न्यूज़ :

11 साल पहले शादी, 8 साल का बेटा, 6 माह से बेरोजगार?, पटना निवासी शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्नी से किया झगड़ा, साली पर चाकू से किया हमला और 16वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 11:47 IST

नोएडाः सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गौतम ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा है। पत्नी भी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

नोएडाः नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर पत्नी से विवाद के बाद अपनी साली पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और फिर 16वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शत्रुघ्न सिन्हा (38) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पटना (बिहार) का निवासी था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गौतम ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, उनकी शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा है। वह पिछले छह माह से बेरोजगार थे, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। गौतम ने बताया कि उनकी पत्नी भी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बीते कुछ दिनों से उनकी साली भी घर पर रह रही थी। घटना के समय शत्रुघ्न ने शराब पी रखी थी और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की कोशिश की इा दौरान बीच-बचाव करने आई साली पर उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शत्रुघ्न ने फ्लैट का गेट बंद किया और बालकनी में जाकर नीचे छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्राथमिक जांच में घरेलू कलह, बेरोजगारी और नशे की बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल