लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों की फांसी में 3 दिन बचे, अक्षय का परिवार कर सकता आखिरी मुलाकात

By भाषा | Updated: March 17, 2020 05:32 IST

अधिकारियों ने बताया कि मुकेश, पवन और विनय अपने-अपने परिवारों से आमने-सामने की मुलाकात कर चुके हैं जबकि अक्षय का परिवार उससे मिलने अबतक नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोषी को परिवार से आमने-सामने मुलाकात करने का मौका दिया जाता है ताकि न केवल वह उनके साथ बातचीत कर सके बल्कि गले आदि भी लगा सके। जेल अधिकारियों ने बताया कि अक्षय की पत्नी ने उससे फरवरी में मुलाकात की थी।

नयी दिल्ली: निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले के चारों दोषियों को फांसी देने में मात्र 3 (17,18 और 19 मार्च) दिन बचे हैं। ऐसे में एक दोषी अक्षय कुमार सिंह का परिवार अगले दो दिन में उससे आखिरी मुलकात कर सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली की अदालत की ओर से इस महीने के शुरुआत में जारी आदेश के मुताबिक चारों दोषियों-मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा(26) और अक्षय कुमार सिंह (31)- को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे एक साथ फांसी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने नया मौत वारंट जारी होने के बाद परिवारों को पत्र लिखा है। बता दें कि तीन बार उनकी फांसी टल चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मुकेश, पवन और विनय अपने-अपने परिवारों से आमने-सामने की मुलाकात कर चुके हैं जबकि अक्षय का परिवार उससे मिलने अबतक नहीं आया है। जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोषी को परिवार से आमने-सामने मुलाकात करने का मौका दिया जाता है ताकि न केवल वह उनके साथ बातचीत कर सके बल्कि गले आदि भी लगा सके।

उन्होंने बताया, ‘‘तिहाड़ जेल की नियमावली के तहत यह जेल प्रशासन के लिए बाध्यकारी है कि वह कैदियों को फांसी से पहले परिवार और दोस्तों से मुलाकात की सुविधा दे।’’  अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने अक्षय कुमार सिंह को पत्र लिखकर फांसी से पहले अंतिम मुलाकात की तारीख पूछी थी। जेल अधिकारियों ने बताया कि अक्षय की पत्नी ने उससे फरवरी में मुलाकात की थी।

हालांकि, उसने फोन पर पत्नी से बात की थी और एक-दो दिन में उसका परिवार मुलाकात करने जेल आ सकता है। जेल प्रशासन ने बताया कि फांसी देने वाला पवन जल्लाद फांसी की तारीख से तीन दिन पहले मंगलवार शाम को तिहाड़ जेल पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि दोषियों का स्वास्थ्य परीक्षण रोजाना एक बार किया जाता है और उन्हें नियमित तौर पर परामर्श भी दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा निर्भया से 16 दिसंबर 2012 की रात चलती बस में छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ क्रूरता की थी। चारों आरोपियों और एक नाबालिग समेत छह लोगों को दोषी ठहराया गया था। छठे आरोपी राम सिंह ने मामले की सुनवाई के शुरुआत में ही तिहाड़ जेल में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग को तीन साल सुधार गृह में रहने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया था।  

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: जेलों में बंद कैदी अब करेंगे पेट्रोल पंपों का संचालन, जेल प्रशासन की खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किए जाएंगे पेट्रोल पंप

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी