लाइव न्यूज़ :

निक्की यादव हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: शादीशुदा थे साहिल और निक्की, गहलोत परिवार ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: February 18, 2023 08:50 IST

Nikki Yadav murder: गहलोत का परिवार जानता था कि साहिल और निक्की शादीशुदा थे। और हत्या की साजिश में शामिल थे। गहलोत परिवार सबूतों से छेड़छाड़ में साहिल की मदद कर रहा था। विशेष आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, उसके दो चचेरे भाई, आशीष कुमार और नवीन और दो दोस्त, लोकेश सिंह और अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि निक्की और साहिल गहलोत शादीशुदा थे।दोनों ने अक्टूबर 2020 में नोएडा के आर्य समाज मंदिर में गुप्त समारोह में शादी की थी।

Nikki Yadav murder: निक्की यादव हत्याकांड में पुलिसिया जांच में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक निक्की और साहिल गहलोत (आरोपी) ने अक्टूबर 2020 में नोएडा के आर्य समाज मंदिर में गुप्त समारोह में शादी की थी। यही नहीं निक्की की हत्या में साहिल के साथ उसके परिवार की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने साहिल के पिता सहित गहलोत परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि साहिल ने निक्की की कथित तौर पर 10 फरवरी को दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट की पार्किंग में हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में अपने गांव मितरांव में 40 किमी से अधिक की दूरी तय की। वह निक्की के शव को कार में ही अपने परिवार के एक ढाबे पर छोड़ गया। और वह घर जाकर उसी शाम दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि यह मैच उसके परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। शादी के बाद देर रात गहलोत ढाबा आया और शव को कार से निकालकर फ्रिज में रख दिया।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि गहलोत का परिवार जानता था कि वह और निक्की शादीशुदा थे। और हत्या की साजिश में शामिल थे। गहलोत परिवार सबूतों से छेड़छाड़ में साहिल की मदद कर रहा था। विशेष आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, उसके दो चचेरे भाई, आशीष कुमार और नवीन और दो दोस्त, लोकेश सिंह और अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।

विशेष आयुक्त के अनुसार, पुलिस पूछताछ में गहलोत ने बताया कि निक्की और उसकी शादी 1 अक्टूबर, 2020 को हुई थी, लेकिन वह अब औपचारिक समारोह में उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जब उसने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर यादव को खत्म करने की योजना बनाई। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने मोबाइल फोन डेटा केबल से गला घोंटने के तुरंत बाद पांचों आरोपियों को हत्या के बारे में बताया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पांचों आरोपियों ने कुछ भी जानने से इनकार किया।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि निक्की की हत्या के बाद पांचों आरोपी लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़े सूटकेस और एक बड़ी गाड़ी की व्यवस्था करने की कोशिश में लगे थे। उन्होंने लाश को किसी हिल स्टेशन पर ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।

पुलिस को तथ्यों और जांच में विरोधाभास मिला है। कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस साहिल को उत्तम नगर में पीड़ित के घर और हत्या की जगह (निगंबोध घाट, उसके बयान के अनुसार) ले गई। लेकिन उसके बयान में कई विरोधाभास पाए गए। यहां तक कि उसके द्वारा दी गई समय-सीमा भी पुलिस के सामने उसके बयानों से मैच नहीं कर रहे। पुलिस ने निगमबोध घाट के पार्किंग कर्मचारियों को जांच में शामिल होने के लिए शुक्रवार बुलाया, जिन्होंने कार में दंपति को बहस करते देखा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो