लाइव न्यूज़ :

न्हावा-शेवा बंदरगाहः वजन 800 टन, पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन और छुहारे ले जा रहे 28 कंटेनर जब्त, कीमत 12 करोड़, 2 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 16:16 IST

Maharashtra: दुबई में रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने ‘कमीशन’ के आधार पर जाली बिल जारी करके पाकिस्तान से छुहारों की ढुलाई में मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त अरब अमीराती (यूएई) मूल का बताकर उसे दुबई के जबल अली बंदरगाह के रास्ते भारत भेजा।डीआरआई ने 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत पाकिस्तानी मूल के सौंदर्य प्रसाधन और छुहारे से भरे 28 कंटेनर जब्त किए।आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके माध्यम से भारत से पाकिस्तान तक धन भी पहुंचाया जाता था।

मुंबईः भारत सरकार के राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य के पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन और छुहारे ले जा रहे 28 कंटेनर जब्त करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तीन भारतीय आयातकों ने यह खेप खरीदी थी, जो पाकिस्तानी मूल के सामानों के आयात पर सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का खुला उल्लंघन है। दुबई में रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने ‘कमीशन’ के आधार पर जाली बिल जारी करके पाकिस्तान से छुहारों की ढुलाई में मदद की।

अधिकारियों ने बताया कि कंटेनरों को संयुक्त अरब अमीराती (यूएई) मूल का बताकर उसे दुबई के जबल अली बंदरगाह के रास्ते भारत भेजा। एक अधिकारी ने बताया कि भारत की शीर्ष तस्करी रोधी इकाई डीआरआई ने 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत पाकिस्तानी मूल के सौंदर्य प्रसाधन और छुहारे से भरे 28 कंटेनर जब्त किए, जिनका वजन 800 टन था।

इन वस्तुओं को पाकिस्तानी, भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों के साथ लेन-देन के एक नेटवर्क माध्यम से भेजा गया था ताकि उनके वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके। अधिकारी ने बताया कि उस आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके माध्यम से भारत से पाकिस्तान तक धन भी पहुंचाया जाता था।

उन्होंने बताया कि एक सीमा शुल्क दलाल को भी मूल देश की गलत जानकारी देकर पाकिस्तान से सौंदर्य प्रसाधनों की तस्करी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्र ने दो मई को पाकिस्तानी मूल के सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद डीआरआई ने प्रतिबंध का उल्लंघन कर पड़ोसी देश से आयातित माल को जब्त करने के लिए अभियान चलाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानUAEदुबईमुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा