लाइव न्यूज़ :

8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2026 22:49 IST

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकडवांची गांव में पीछे से टक्कर मार दी।सफाई का काम पूरा करके घर लौट रहा था। तीन अन्य घायल हो गईं।

नागपुरः महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक की टक्कर से टेम्पो में टक्कर होने से आठ महिला श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। तीन अन्य घायल हो गईं। यह घटना तब घटी, जब महिलाओं का एक समूह एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा करके घर लौट रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, "टेम्पो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। जैसे ही टेम्पो चलने वाला था, मुंबई की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कडवांची गांव में पीछे से उसे टक्कर मार दी।" उन्होंने आगे बताया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ने जालना के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। मृत महिलाओं की पहचान अल्काबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडुबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में हुई है, ये सभी जालना तहसील की निवासी थीं।

आठवीं महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री और जालना जिले की पालक मंत्री पंकजा मुंडे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक शोक संदेश में, मुंडे ने महिलाओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों और घायलों दोनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जालना के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया, “इस दुखद घटना में सात लोगों की मौत हो गई। छह या सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी सहित आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना को “बेहद दुखद” बताया और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

जालना के समृद्धि राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में 8 लोगों की मौत बेहद दुखद है। मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारी सहानुभूति उनके परिवारों के साथ है। घायलों का इलाज चल रहा है और स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल