लाइव न्यूज़ :

NCB की विजिलेंस टीम पहुंची क्रूज टर्मिनल, गोवासी की शाहरुख की मैनेजर से मुलाकात वाले स्थान का किया दौरा

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2021 15:07 IST

एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल कुछ और स्थानों पर भी जा सकता है। वह, मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का भी बयान दर्ज करेगा। एनसीबी ने रविवार को सैल को पूछताछ के लिए समन किया था, जो गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल कुछ और स्थानों पर भी जा सकता हैमामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का भी बयान दर्ज करेगा

मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान को छोड़ने के एवज में एनसीबी की क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों के पैसे मांगने की जांच हेतु सोमवार दिल्ली से एनसीबी की विजिलेंस टीम मुंबई पहुंची है। टीम ने लोअर परेल इलाके में इंडियाना होटल के बाहर एक स्थान का दौरा किया, जहां शाहरुख खान की प्रबंधक पूजा ददलानी और एनसीबी के गवाह केपी गोसावी से कथित तौर पर मुलाकात की थी। इसके साथ ही विजिलेंस टीम उस टर्मिनल पर भी पहुंची, जहां कॉर्डेलिया क्रूज जहाज खड़ी है। गौरतलब है कि दो अक्टूबर की कथित ड्रग्स पार्टी इसी जहाज में हुई थी।

एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल कुछ और स्थानों पर भी जा सकता है। वह, मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का भी बयान दर्ज करेगा। एनसीबी ने रविवार को सैल को पूछताछ के लिए समन किया था, जो गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा करता है। सैल ने पिछले महीने एक हलफनामा दाखिल करते हुए, आरोप लगाया था कि उन्होंने क्रूज जहाज छापेमारी मामले में केपी गोसावी और अन्य गवाहों को फोन पर किसी सैम डिसूजा से बात करते सुना था।

सैल के मुताबिक, बातचीत में 25 करोड़ रुपये की मांग का जिक्र था, जिसमें से आठ करोड़ रुपये एजेंसी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने थे। सैल के आरोपों की जांच के लिए सतर्कता जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सैम डिसूजा ने उच्च न्यायालय में दायर गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका में दावा किया है कि गोसावी ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए पूजा ददलानी से 50 लाख रुपये लिए थे। तीन अक्टूबर को आर्यन की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने यह पैसे वापस कर दिए। डिसूजा ने यह भी कहा था कि उन्होंने ददलानी से एक मित्र के माध्यम से सम्पर्क किया था और गोसावी के साथ लोअर परेल इलाके में उनसे मुलाकात की थी। एनसीबी के दिल्ली सतर्ककता दल का यह दूसरा मुंबई दौरा है। वह पिछले महीने भी मुंबई आया था।

टॅग्स :आर्यन खानNCB MumbaiSameer Wankhede
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘प्रीव्यू लॉन्च’, बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बने नेटफ्लिक्स शो पर शाहरुख बोले- मेरा एक ही हाथ काफी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?