लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं बरामद, मकान के आसपास कई नामी कोचिंग संस्थान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2026 15:21 IST

नवादाः बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सेक्स रैकेट के ठिकाने से शराब की बोतलें मिलना पुलिस और प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं मिली हैं।इशारा करते हैं कि यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट का काम चल रहा था।

नवादाः बिहार में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के देखरेख में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं बरामद की हैं। दिलचस्प बात तो बात तो यह है कि जिस मकान में यह काम चल रहा था, उसके आसपास कई नामी कोचिंग संस्थान हैं।

यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं मिली हैं। घटनास्थल के पास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद किए गए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट का काम चल रहा था।

जांच में सामने आया है कि यह मकान श्रवण यादव का है। मकान मालिक खुद यहां नहीं रहते और उन्होंने इसे किराए पर दे रखा था। किराएदारों की आड़ में यहां जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस गतिविधि की भनक तक नहीं थी, लेकिन छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सेक्स रैकेट के ठिकाने से शराब की बोतलें मिलना पुलिस और प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती है। फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए सभी छह व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया