लाइव न्यूज़ :

Nagpur Police: रील के चक्कर में पहुंचे जेल?, पुणे गैंगस्टर के साथ ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘रील’ साझा की, लिखा था ‘नागपुर का राजा’ और ‘पुणे का राजा गजानन’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 12:46 IST

Nagpur Police: नागपुर की साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गजानन मारणे कुछ दिन पहले नागपुर में स्थानीय अपराधी राजा गौस से मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देमारणे के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज हैं।इंस्टाग्राम पर अपनी मुलाकात की एक ‘रील’ साझा की।लिखा था ‘‘नागपुर का राजा’’ और ‘‘पुणे का राजा गजानन’’।

Nagpur Police: नागपुर के हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुणे के एक गैंगस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘रील’ साझा किए जाने के बाद जिले की पुलिस ने उसे आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नागपुर की साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गजानन मारणे कुछ दिन पहले नागपुर में स्थानीय अपराधी राजा गौस से मिला था।

मारणे के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज हैं। गौस ने इंस्टाग्राम पर अपनी मुलाकात की एक ‘रील’ साझा की जिसमें लिखा था ‘‘नागपुर का राजा’’ और ‘‘पुणे का राजा गजानन’’। यह वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (किसी को दंगा करने के लिए उकसाना), 351 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गौस और मारणे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गौस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। मारणे के गिरोह के सदस्यों ने पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के कार्यालय में काम करने वाले एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद मारणे को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPune PoliceNagpur Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल