लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur sexual exploitation: खूब सैलरी देंगे, लालच देकर लड़कियों को दिया जॉब, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, दरिंदों ने बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाए

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2024 17:27 IST

Muzaffarpur sexual exploitation: लड़कियों के काम पर आने के बाद वहां मौजूद दरिंदों ने उन्हें बंधक बनाकर कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देMuzaffarpur sexual exploitation: लड़कियां इसका विरोध करती थी तब बेल्ट से बेरहमी से पीटा जाता था। Muzaffarpur sexual exploitation: सदर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने सभी लड़कियों को मुक्त कराया था।Muzaffarpur sexual exploitation: छपरा जिले की लड़की ने थोड़ी हिम्मत दिखाई और सामने आई।

Muzaffarpur sexual exploitation: बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी देने के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण और उनका गर्भपात करा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, एक गिरोह डीवीआर नाम की फर्जी मार्केटिंग कंपनी बनाकर सोशल मीडिया पर नौकरी देने का पोस्ट डालता था। इसमें लिखा जाता था कि आप इस कंपनी में जॉब करने में इच्छुक है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपको मोटी सैलरी भी दी जाएगी। नौकरियों का यह विज्ञापन सिर्फ लड़कियों के लिए था। वहीं इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कई लड़कियों ने संपर्क किया। ज्यादा सैलरी दिये जाने का लालच देकर लड़कियों को नौकरी पर रखा गया। बताया जाता है कि लड़कियों के काम पर आने के बाद वहां मौजूद दरिंदों ने उन्हें बंधक बनाकर कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

जब लड़कियां इसका विरोध करती थी तब उन्हें बेल्ट से बेरहमी से पीटा जाता था। जिसका कई वीडियो भी अब सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बेल्ट से किस तरह से लड़की की पिटाई की जा रही है। हालांकि पिछले साल अहियापुर और सदर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने सभी लड़कियों को मुक्त कराया था। ज्यादातर तो लड़कियां थाने में शिकायत करना भी मुनासिब नहीं समझी।

लेकिन इसी में से एक छपरा जिले की लड़की ने थोड़ी हिम्मत दिखाई और सामने आई। उसने कथित कंपनी की एक फर्जी कर्मचारी पर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दिया। पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर महिलाओं के लिए जॉब ऑफर के पोस्ट के माध्यम से वह डीवीआर संस्था से जुड़ी जहां अप्लाई करने पर चयन होने के बाद प्रशिक्षण के नाम पर 20000 रूपये की मांग की गई।

उसने बताया कि 20000 रुपये जमा करने के बाद बहुत सारी लड़कियों के साथ अहियापुर थाना क्षेत्र में ही बखरी के निकट रखा गया। लगभग 3 महीना तक गुजर जाने के बाद भी जब सैलरी नहीं मिली तो उसने संस्था के सीएमडी तिलक सिंह के समक्ष अपनी बात रखी तब उसे यह बताया गया कि 50 और लड़कियों को संस्था से जोड़ने पर उसकी सैलरी 50 हजार कर दी जाएगी।

पीड़िता का कहना है कि मुजफ्फरपुर रहते हुए भी तिलक सिंह ने उसके साथ जोर जबर्दस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया था। उस दौरान वह गर्भवती हुई थी। फिर तिलक सिंह ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इस बीच कंपनी के चिटफंड होने का उसे एहसास हो गया था।

तो उसने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराना मुनासिब समझा क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि जैसे उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया, वैसे किसी अन्य लड़कियों के साथ यह खिलवाड़ जारी रहे। वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीपीओे- 2 नगर विनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeरेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो