लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar news: होली के जश्न के दौरान झड़प, तीन लोगों को मारे चाकू, 5 लोग अरेस्ट

By भाषा | Updated: March 13, 2020 14:19 IST

एसएचओ अनिल कापरवान ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पांच गिरफ्तार लोगों की पहचान नितिन कुमार, अमृत, आकाश, सावन और आकाश के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदो समूहों के बीच झड़प के दौरान तीन लोगों को चाकू मारा गया और पथराव भी किया गया।होली समारोह के दौरान गोली चलाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के रामलीला तिल्ला इलाके में होली के जश्न के दौरान एक झड़प में तीन लोगों को चाकू मारे जाने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएचओ अनिल कापरवान ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पांच गिरफ्तार लोगों की पहचान नितिन कुमार, अमृत, आकाश, सावन और आकाश के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि होली पर दो समूहों के बीच झड़प के दौरान तीन लोगों को चाकू मारा गया और पथराव भी किया गया। एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में होली समारोह के दौरान गोली चलाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर उन्हें गोली चलाते हुए दिखाने वाली एक वीडियो वायरल हुई थी। शामली के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मीडिया को बताया कि आरोपी की पहचान इंजीनियरिंग छात्र सुमित चौहान और उनके दोस्त सुरेश के रूप में की गई है।

उन्हें झिंझाना पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले असरपुरपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल