लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस की SIT टीम ने जबरन वसूली मामले में शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को भेजा समन, NCB की विजिलेंस टीम पहुंची लोअर परेल

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2021 16:06 IST

दिल्ली विजिलेंस टीम ने सोमवार को इस इलाके का भी दौरा किया। वहीं इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग मामले में 'जबरन वसूली' के आरोपों की जांच कर रही टीम अब गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा ददलानी 2012 से शाहरुख खान की मैनेजर हैंवह आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की हर अदालत की सुनवाई में शामिल होती थीं

मुंबईः क्रूज ड्रग्स मामले में वसूली को लेकर मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को समन जारी किया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पूजा ददलानी को एनसीबी की विजिलेंस टीम भी पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली एनसीबी की विजिलेंस टीम सोमवार को दूसरी बार जांच हेतु मुंबई पहुंची है।

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की मैनेजर पूजा ने एनसीबी के विशेष जांच दल (एसआईटी) से और समय मांगा है। मुंबई पुलिस की एक विशेष जांच इकाई (एसआईटी) को कथित तौर पर पूजा के सीसीटीवी सबूत मिलने के बाद पूजा ददलानी का नाम जांच में सामने आया। लोअर परेल में पूजा की किरण गोसावी और सैम डिसूजा से मुलाकात हुई थी। दिल्ली विजिलेंस टीम ने सोमवार को इस इलाके का भी दौरा किया। वहीं इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग मामले में 'जबरन वसूली' के आरोपों की जांच कर रही टीम अब गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। और संभवत: ददलानी का बयान दर्ज करेगी।

पूजा ददलानी 2012 से शाहरुख खान की मैनेजर हैं। वह आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की हर अदालत की सुनवाई में शामिल होती थीं। आर्यन जब आर्थर रोड जेल में बंद थे, तब पूजा वकीलों के साथ कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद होती थीं। आर्यन खान उन 8 लोगों में शामिल थे, जिन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम के छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानआर्यन खानNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा