लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17: डोंगरी में मुनव्वर फारुकी के स्वागत ने बढ़ाई 'अरबाज' की मुसीबत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 16:55 IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस-17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के प्रशंसक पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर के प्रशंसक की पहचान अरबाज यूसुफ खान (26) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर फारुकी के प्रशंसक पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कीडोंगरी में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए नहीं ली गई इजाजतः मुंबई पुलिस डोंगरी में मुनव्वर के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Bigg Boss 17: बिग बॉस-17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के प्रशंसक पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर के प्रशंसक की पहचान अरबाज यूसुफ खान (26) के रूप में हुई है। मुनव्वर के प्रशंसक पर आरोप है कि उसने रोड शो के दौरान गैर-कानूनी रूप से ड्रोन का इस्तेमाल किया।

दरअसल, बिग बॉस-17 का फाइनल में मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार पहुंचे थे। 3 महीने चले इस शो को मुनव्वर ने जीता। मुनव्वर को 50 लाख रुपये का इनाम भी मिला है। मुनव्वर ने अपनी इस जीत को फैंस के साथ शेयर की। इधर जब वह डोंगरी पहुंचे तो उनके स्वागत में सड़कों पर उनके समर्थकों का सैलाब आया। हर कोई एक बार मुनव्वर से मिलना चाहता था।

सोशल मीडिया कई वीडियो और फोटो शेयर की गई। इस दौरान उनका एक प्रशंसक गैरकानूनी रूप से पूरे कार्यक्रम को शूट कर रहा था। पुलिस के अनुसार, ड्रोन कैमरा संचालक ने डोंगरी में जश्न के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ड्रोन कैमरे को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

ड्रोन के उपयोग के संबंध में नियमों के उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। इससे पहले, पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरों सहित उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

मुनव्वर फारुकी ने 28 जनवरी को बिग बॉस 17 जीता। मुनव्वर और अभिषेक रियलिटी शो के अंतिम दो सदस्य थे। मन्नारा चोपड़ा शो की दूसरी रनरअप रहीं और अंकिता लोखंडे ने चौथा स्थान हासिल किया। ग्रैंड फिनाले की मेजबानी सलमान खान ने की और इस कार्यक्रम में कई लोकप्रिय सेलेब्स शामिल हुए।

शो के फाइनलिस्ट अपने रिश्तेदारों के साथ जश्न मना रहे हैं और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 17मुनव्वर फारुकीसलमान खानमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी