लाइव न्यूज़ :

Mumbai Shocker: आइसक्रीम में मिली कटी उंगली, शख्स के उड़े होश, खाने जा रहा था..

By आकाश चौरसिया | Updated: June 13, 2024 13:46 IST

Mumbai Malad Case: मुंबई के मलाड में एक डॉक्टर की बहन ने किराने के सामान के साथ तीन आइसक्रीम ऑर्डर की। इसके बाद क्या था वे इसे रैपर खोलने के बाद खाने के लिए बैठे कि तभी आइसक्रीम से कटी हुई उंगली दिख गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के मलाड में चौंकाने वाला मामला सामने आयाजहां, एक शख्स के खाने में आइसक्रीम में निकली कटी हुई उंगलीअब पुलिस ने जांच शुरू कर दिया

Human Finger in Ice Cream: आप ने अभी तक तो फिंगर चिप्स के बारे में सुना होगा, लेकिन फिंगर आइसक्रीम का मामला सामने आया है। यह बात मुंबई के मलाड क्षेत्र की है, जहां चौंकाने वाला हादसा हुआ, जब ऑर्लेम ब्रेंडन सेराओ (27) ने आइसक्रीम का रैपर खोला और वो खाने जा रहे थे कि तभी उन्हें कटी हुई उंगली मिली। उन्होंने कोन आइसक्रीम बुधवार को ऑनलाइन ऐप 'लिटिल' के जरिए मंगाया था, जिसके बाद उन्हें ये दृश्य देखने को मिला। 

उस व्यक्ति ने युम्मो बटरस्कॉच कोन का ढक्कन खोला और इसके बाद आइसक्रीम को एक निकाला, लेकिन जब उनकी जुबान पर कुछ सख्त चीज टकराई, तो उन्हें संदेह हुआ। फिर उन्होंने उसे बाहर निकाला और इसके बाद उन्हें पता चला कि 2 सेंटीमीटर लंबी एक उंगली का टुकड़ा था। सेराओ ये जानते थे कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ, क्योंकि वो एक एमबीबीएस भी है।   

उन्होंने इसके बारे में मीडिया को बताया कि सुबह उनकी बहन ने ग्रोसरी के सामान को ऑनलाइन डिलवरी ऐप के जरिए ऑर्डर किया, इनके साथ उसने तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को भी लिस्ट किया। जब आईसक्रीम घर आ गई और फिर डॉक्टर ने कोन को खाने के लिए ओपन किया, तो उन्हें उस आइसक्रीम कोन में उंगली के टुकड़ों का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने मुंबई स्थित मलाड पुलिस को इसकी सूचना दी।

एक सीनियर अधिकारी ने उसे फिंगर के टुकड़े को फॉरेंसिक जांच के लैब में भेज दिया है। इसके साथ अब वो जगह भी संदेह का विषय हो गई, जहां से इस आइसक्रीम का प्रोडेक्शन हुआ और पैकेजिंग भी। इसे हम बहुत गंभीरता से लेते हुए जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी आइसक्रीम उत्पादनकर्ती की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम