लाइव न्यूज़ :

Mumbai Crime News: आशिकी का भूत कैसे उतारें?, भीड़ ने कूटा और पुलिस चेतावनी के बाद भी 7 माह से 27 वर्षीय महिला का पीछा, 34 वर्षीय शख्स के खिलाफ केस, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 13:00 IST

Mumbai Crime News: ‘सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव’ के रूप में कार्यरत दक्षिण मध्य मुंबई निवासी 27 वर्षीय शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी जनवरी से पीछा कर रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देदफ्तर जाते-आते समय महिला ने ध्यान दिया कि गुप्ता काफी समय से उसका पीछा कर रहा था।छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) बस डिपो से दक्षिण मुंबई के चरनी रोड तक जाती थी।महिला सहायता के लिए चिल्लाई तो वहां से गुजर रहे लोगों ने गुप्ता को पकड़ कर पिटाई कर दी।

Mumbai Crime News: एक बार भीड़ द्वारा पीटे जाने और पुलिस की चेतावनी मिलने के बावजूद सात माह से दक्षिण मुंबई में एक हीरा कंपनी की महिला कर्मचारी का कथित तौर पर पीछा करने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पालघर जिले के नालासोपारा निवासी विक्की राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ‘सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव’ के रूप में कार्यरत दक्षिण मध्य मुंबई निवासी 27 वर्षीय शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी जनवरी से उसका पीछा कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि दफ्तर जाते-आते समय महिला ने ध्यान दिया कि गुप्ता काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। कई मौकों पर उसने उसे बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) द्वारा संचालित उसी नागरिक परिवहन बस में यात्रा करते हुए देखा, जिस पर वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) बस डिपो से दक्षिण मुंबई के चरनी रोड तक जाती थी।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी में एक दिन आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश की और बाद में उसी दिन वह फिर से सीएसएमटी बस डिपो के पास उसका पीछा करने लगा। उन्होंने बताया कि जब महिला सहायता के लिए चिल्लाई तो वहां से गुजर रहे लोगों ने गुप्ता को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

आरोपी 16 जनवरी को फिर से उसी बस में चढ़ गया जिससे महिला यात्रा कर रही थी। महिला ने सहकर्मियों से संपर्क कर उन्हें चरनी रोड बस स्टॉप पर बुलाया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे डीबी मार्ग पुलिस थाने ले गए, जहां उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत में गुप्ता ने फिर से महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। बुधवार को आरोपी चरनी रोड से लेकर सीएसएमटी बस स्टॉप तक पीड़ित का पीछा करता रहा। अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की पीछा करने से संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए