लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति और पूर्व राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता अरेस्ट?, 100000 रुपये का इनाम, पटना में एसटीएफ ने धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2026 17:07 IST

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने देवा गुप्ता को कुख्यात अपराधी के रूप में चिह्नित करते हुए उन पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा करने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। लंबे समय से दो मामलों में फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसना शुरू किया था।नियंत्रण के लिए 100 अपराधियों की एक 'हिट लिस्ट' तैयार की थी, जिसे अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया था।

पटनाः बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में छापेमारी कर फ्लैट संख्या 303 से एक लाख रुपये के इनामी अपराधी देवा गुप्ता को धर दबोचा। देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति है और राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुका है। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने देवा गुप्ता को कुख्यात अपराधी के रूप में चिह्नित करते हुए उन पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

बताया जाता है कि देवा गुप्ता पर 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा करने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। वह लंबे समय से दो मामलों में फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसना शुरू किया था।

एसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए 100 अपराधियों की एक 'हिट लिस्ट' तैयार की थी, जिसे अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया था। इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या और लूट जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों के नाम थे, जिसमें देवा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर रखा गया था। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

देवा गुप्ता की गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वे एक प्रभावशाली राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बावजूद आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeतेजस्वी यादवपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?