लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला के पिता ने अमृतसर अस्पताल में की दोनों गैंगस्टरों की पहचान, पंजाब पुलिस के काम को सराहा

By रुस्तम राणा | Updated: July 21, 2022 16:25 IST

बलकौर के अलावा, मूसेवाला के दोस्त जो उसके साथ थे और 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में दो गैंगस्टरों सहित छह हमलावरों द्वारा गोली मारकर घायल हो गए थे, उन्हें भी आरोपियों की पहचान के लिए बुलाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस के द्वारा गैंगस्टरों की शिनाख्त के लिए मूसेवाला के पिता को बुलाया गया थाहमले में घायल दोस्त भी हत्यारों की पहचान के लिए पहुंचा था अमृतसर सिविल हॉस्पिटल

चंडीगढ़: अमृतसर के होशियार नगर गांव में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे जाने के एक दिन बाद, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोपियों की पहचान करने के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों मृत गैंगस्टरों की पहचान की। साथ ही पंजाब पुलिस के कार्रवाई की सराहना की। 

बलकौर के अलावा, मूसेवाला के दोस्त जो उसके साथ थे और 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में दो गैंगस्टरों सहित छह हमलावरों द्वारा गोली मारकर घायल हो गए थे, उन्हें भी आरोपियों की पहचान के लिए बुलाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गुरप्रताप सिंह सहोता ने कहा कि मूसेवाला के पिता को आरोपियों की पहचान के लिए अमृतसर बुलाया गया था।

पंजाब पुलिस कर्मियों के साथ भारी गोलीबारी के बाद गैंगस्टर जगरूप सिंह उर्फ रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मनु कूसा मारे गए। उन्हें बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से 14 किलोमीटर दूर होशियार नगर गांव में एक सुनसान इमारत में छुपाया गया था। दोनों गैंगस्टरों के शवों को अमृतसर के सिविल अस्पताल में रखा गया है, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की एक टीम उनका पोस्टमॉर्टम करेगी।

शवों की पहचान करने के बाद बलकौर सिंह ने कहा कि यह पंजाब पुलिस द्वारा किया गया एक अच्छा काम है और इस तरह की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। यह तो केवल एक शुरुआत है। यह एक लंबी लड़ाई है। इन दो व्यक्तियों की हत्या के साथ, मेरा बेटा वापस नहीं आएगा। 

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बराड़ गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो पंजाबी रैपर की हत्या का मुख्य संदिग्ध है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीमौत के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला का गाना 'बरोटा' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हुआ वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह