लाइव न्यूज़ :

UP News: शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों में मारपीट, एक-दूसरे को बेरहमी से पीटा; एक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 12:23 IST

Mirzapur Murder: घायल अवस्था में जितेंद्र को परिजन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गौपुरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

Open in App

Mirzapur Murder:  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी समारोह में दो रिश्तेदारों के विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विवाद करने वाले दोनों व्यक्ति रिश्ते में साढू लगते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओ पी सिंह ने बताया कि थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोनौरा में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में दो रिश्तेदारों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।

इस घटना में एक की मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहां निवासी जितेन्द्र विश्वकर्मा (44) और ग्राम हाटा के कृष्णकांत विश्वकर्मा (40) शादी समारोह में प्रयागराज आये हुए थे। एएसपी ने कहा कि छोटे साढ़ू कृष्णकांत ने अपने बड़े साढ़ू जितेन्द्र के साथ मारपीट की, जिससे बड़े साढ़ू जितेन्द्र को गंभीर चोटे आयी। घायल अवस्था में जितेंद्र को परिजन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गौपुरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना जिगना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लिया। एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :मिर्जापुरउत्तर प्रदेशहत्याक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल