लाइव न्यूज़ :

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की इलाज के दौरान मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 13:20 IST

Meerut News: फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Open in App

Meerut News:   मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में कथित दुष्कर्म पीड़िता एक नाबालिग किशोरी की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं। मेरठ के पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने शनिवार को बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बहसूमा में नामजद आरोपी अनुज (25) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहरीर के अनुसार, 25 और 26 जनवरी की मध्य रात आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी की मां किशोरी को उसके घर छोड़ने आई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद किशोरी ने अपने घर पर कीटनाशक पी लिया।

हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के माता-पिता के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक और किशोरी के पहले से ही परिचित होने की बात सामने आई है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अनुज के अलावा उसके पिता ओमवीर, मां मुन्द्री और भाई रवि के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :मेरठयूपी क्राइमगैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?