लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में छोटे भाई सुखबीर की मौत, बड़े भाई राजवीर ने बीमा राशि को लेकर छोटे भाई की पत्नी आरती पर ईंटों से हमला कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 13:08 IST

मथुराः राजवीर बीमा की पूरी रकम देने के लिए आरती पर दबाव डाल रहा था जबकि आरती वह धनराशि अपने बच्चों की परवरिश के लिए रखने की बात कहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना बीमा राशि से जुड़े मामले की सुनवाई जारी थी और फैसला आने वाला था।राजवीर उसके यहां पहुंचा और बीमा राशि उसे देने के लिए जोर डालने लगा।दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसकी वजह से बच्चे भी जाग गए।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की मौत के बाद मिलने वाली बीमा राशि कथित तौर पर हड़पने के लिए भाभी की ईंटों से हमला करके हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद रावत ने बुधवार को बताया कि शेरगढ़ क्षेत्र के स्यारह गांव के निवासी भाईयों राजवीर उर्फ राजू और सुखवीर की पांच वर्ष पूर्व गोवर्धन की निवासी दो सगी बहनों से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में छोटी बहन आरती (25) के पति सुखबीर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसके बाद दुर्घटना बीमा राशि से जुड़े मामले की सुनवाई जारी थी और फैसला आने वाला था।

रावत ने बताया कि राजवीर बीमा की पूरी रकम देने के लिए आरती पर दबाव डाल रहा था जबकि आरती वह धनराशि अपने बच्चों की परवरिश के लिए रखने की बात कहती थी। इसलिए दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह जब आरती सो रही थी, तब राजवीर उसके यहां पहुंचा और बीमा राशि उसे देने के लिए जोर डालने लगा।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसकी वजह से बच्चे भी जाग गए। एएसपी ने कहा कि इसी बीच राजवीर ने आरती के सिर पर ईंट से कई बार जोरदार प्रहार करके उसे लहूलुहान कर दिया और भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरती को इस हाल में देख उसके दोनों बेटों पंकज व सुमित ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद गांव वाले वहां पहुंच गए।

रावत ने कहा कि वे आरती को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रावत ने बताया कि मृतक महिला के भाई की तहरीर पर राजवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी तलाश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल