लाइव न्यूज़ :

2 दिन से फोन नहीं उठा रही थी बी-टेक अंतिम वर्ष की छात्रा आकांक्षा, सहेली को हुआ शक और किया पुलिस को फोन, दरवाजा तोड़ा तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 21:51 IST

Mathura: पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत संभवत: दो दिन पूर्व हो चुकी थी, लेकिन कमरे का एसी लगातार चालू रहने के कारण शव से दुर्गंध नहीं आयी।

Open in App
ठळक मुद्दे छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़ तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष की छात्रा थी।सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा।

Mathura:मथुरा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बी-टेक अंतिम वर्ष की छात्रा ने अपने कमरे कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार इस घटना का पता रविवार को लगा। पुलिस ने बताया कि जब परिजनों द्वारा लगातार दो दिन फोन किए जाने के बाद भी छात्रा का फोन नहीं उठा। पुलिस ने बताया कि उसके बाद छात्रा की सहेली की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़ तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत संभवत: दो दिन पूर्व हो चुकी थी, लेकिन कमरे का एसी लगातार चालू रहने के कारण शव से दुर्गंध नहीं आयी।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस जनपद के थाना जंकशन क्षेत्र के गांव बरौली निवासी जितेंद्र की पुत्री आकांक्षा (24) जैंत थानाक्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजन उससे बात करने के लिए दो दिन से प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसका फोन ही नहीं उठ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद छात्रा के परिजन ने उसकी दोस्त को फोन लगाया तो उसने बताया कि वह तो इन दिनों अपने घर (फरीदाबाद) आयी हुई है।

उन्होंने बताया कि छात्रा की दोस्त ने एक अन्य छात्रा का नंबर दिया, जिसने देखा कि आकांक्षा का कमरा अंदर से बंद है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है, तो उसने पुलिस को बुला लिया। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर छात्रा आकांक्षा का शव फंदे से लटका मिला।

उन्होंने कहा कि हालांकि, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला परंतु परिस्थितिजन्य प्रमाणों के अनुसार पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु का सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची के छात्रावास में छत्तीसगढ़ की महिला फंदे से लटकी मिली

झारखंड की राजधानी रांची स्थित एक निजी छात्रावास के कमरे में सोमवार को छत्तीसगढ़ की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की रहने वाली थी और रांची के एक निजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवती ने फंदे से लटकर आत्महत्या हत्या की। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसके इस कदम के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं है। हालांकि, हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मृतका के कमरे में रहने वाली एक अन्य लड़की से मिली। साथ रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कोचिंग गई थी और युवती कमरे में अकेली थी। सिंह ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता के बयान के अनुसार, लड़की पढ़ाई के कारण तनाव में थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल