लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मंगलुरु में धारदार हथियार से युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, राज्य में तीन दिन में दूसरी घटना

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2022 09:32 IST

मंगलुरु में 25 साल के एक मुस्लिम युवक की हत्या के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के मकसद के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्दे मंगलुरु के सूरतकल की घटना, कृष्णापुरी कटिपाला रोड के पास युवक पर हमला।पुलिस के अनुसार चार से पांच हमलावर आए थे, सभी ने नकाब पहन रखे थे।पुलिस के अनुसार घटना के पीछे के मकसद और दोषियों की पहचान की जांच अभी की जा रही है।

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार शाम करीब 8 बजे एक शख्स पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला दिया। चारों हमलावर ने नकाब पहने हुए थे। पूरी घटना गली के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बताया है कि हमले का शिकार हुए 25 साल के फाजिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच घटना के फौरन बाद सूरतकल और आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दी गई। दरअसल, बेल्लारे में भाजपा के एक युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार शाम को चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद से ही दक्षिण कन्नड़ जिले में माहौल तनावपूर्ण है।

मंगलुरु के पुलिस प्रमुख शशि कुमार ने कहा, 'यह एक अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है। इसलिए सूरतकल और आसपास के तीन पुलिस थाना सीमाओं, मुल्की, पनम्बूर, बाजपे थाना सीमा में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।'

कार से आए थे हमलावर

पुलिस ने बताया कि फाजिल किसी परिचित से बात कर रहा था कि तभी हमलावर कार से उतरे और उसकी ओर दौड़े। गली के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि हमलावरों के चेहरे काले कपड़े के मास्क से ढके हुए हैं और वे एक कपड़े की दुकान के बाहर खड़े शख्स पर हमला कर रहे हैं। 

वीडियो फुटेज में दिखता है कि फाजिल को बार-बार डंडे से मारा गया और चाकू से हमला किया गया। फाजिल गिरने के बाद भी एक शख्स उसे मारता रहा। पुलिस ने बताया कि हमले के कारणों का अभी पता नहीं चला है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जुमे की नमाज घर पर करने के निर्देश

मंगलुरु पुलिस कमिश्नर एनएस कुमार ने बताया है कि कमिश्नरेट की सीमा के तहत सभी शराब की दुकानें 29 जुलाई को बंद रहेंगी। साथ ही हमने सभी मुस्लिम नेताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में नमाज अदा करें।

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के मकसद और दोषियों की पहचान की जांच अभी की जा रही है और इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिस के अनुसार घटना के चश्मदीदों से भी बात की जा रही है ताकि मामले के बारे में और जानकारी जुटाकर दोषियों तक पहुंचा जा सके। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा