लाइव न्यूज़ :

रोशनदान से ताकझांक कर रहे थे 4 एबीवीपी कार्यकर्ता, कपड़े बदल रहीं छात्राओं के वीडियो बनाया,अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 14:50 IST

मीना ने बताया कि मामले में कुल चार आरोपी हैं और पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है जबकि चौथा आरोपी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देफुटेज में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि चार लड़के रोशनदान से ताकझांक कर रहे हैं।युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।हिरासत में लिए गए आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक सरकारी महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयार हो रही छात्राओं के कथित तौर पर छिपकर वीडियो बनाने के आरोप में तीन विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य बताए गए हैं जबकि एक आरोपी के संगठन का नगर मंत्री होने का दावा किया गया है। इन सभी की उम्र 20 से 22 के बीच है। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के भानपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को हुई और प्रभारी प्राचार्य की लिखित शिकायत के आधार पर उन्होंने कार्रवाई की। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक विनोद मीना ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य ने लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड तस्वीरों की जांच की गई। उन्होंने कहा, ‘‘फुटेज में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि चार लड़के रोशनदान से ताकझांक कर रहे हैं।

इसके बाद सभी युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ मीना ने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपी हैं और पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है जबकि चौथा आरोपी फरार है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

और इनकी फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी। भानपुरा शासकीय महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रीति पंचोली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंगलवार को विश्वविद्यालय में युवा उत्सव था और उसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए बच्चियां तैयार हो रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान उन्हें ऐसा लगा कि कोई रोशनदान से उनकी तस्वीर ले रहा है...।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। एबीवीपी के जिला संयोजक चंद्रराज पवार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल नगर मंत्री उमेश जोशी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।’’ गिरफ्तार छात्रों में अजय गौड और हिमांशु बैरागी शामिल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया