लाइव न्यूज़ :

शख्स ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाई 'औरंगज़ेब' की फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 12, 2023 08:18 IST

नवी मुंबई के एक शख्स द्वारा व्हाट्सएप प्रोफाइल के तौर पर आरंगजेब की फोटो लगाने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाई आरंगजेब की फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी शख्स वाशी में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के आउटलेट में काम करता हैहिंदू संगठन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

मुंबई: नवी मुंबई के एक शख्स को व्हाट्सएप प्रोफाइल के तौर पर आरंगजेब की फोटो लगाना उस समय भारी पड़ा, जब एक हिंदू संगठन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और पुलिस ने आरोप का संज्ञान लेते हुए शक्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नवी मुंबई के एक पुलिस अधिकारी ने बीते रविवार को जानकारी दी की आरोपी शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया शख्स वाशी में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के आउटलेट में काम करता था। उसके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की तह में जाने के लिए उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक हिंदू संगठन ने शख्स के व्हाट्सएप से 'औरंगज़ेब' की प्रोफ़ाइल तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर बाकायदा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी शख्स ने धार्मिक वैमनस्यता को बढ़ाने के लिए जानबूझकर ऐसा काम किया।इसके कारण समाज में शांति भंग हो सकती है।

पुलिस ने शख्स के खिलाफ मिली लिखित शिकायत के आदार पर धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के इरादे से शब्दों का उच्चारण करना आदि) और 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया और फिर मामले की जांच के लिए उसे हिरासत में लिया है।

मालूम हो कि कोल्हापुर में बीते दिनों औरंगजेब और टीपू सुल्तान के कथित महिमामंडन को लेकर सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई थीं। कोल्हापुर शहर में इस घटना को लेकर स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि दो समुदाों के बीच हिंसक झड़प और पथराव की घटनाएं हुई थीं।

इससे पहले अहमदनगर में भी एक जुलूस में औरंगजेब की तस्वीरों के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। संगमनेर कस्बे में एक लड़के की कथित हत्या के विरोध में सकल हिंदू समाज की एक रैली के दौरान पत्थर फेंके गए। दो लोग घायल हो गए और पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि संगमनेर में भी एक धार्मिक जुलूस के दौरान औरंगजेब का एक पोस्टर प्रदर्शित किया गया था जिसमें आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपमहाराष्ट्रKolhapurमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी