लाइव न्यूज़ :

Palghar ki khabar: बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत

By भाषा | Updated: April 20, 2020 17:15 IST

देश भर में सीवर सफाई कर्मचारियों की हालत बहुत ही दयनीय है। हमेशा सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करते इन मजदूरों की जान चली जाती है। कोई खोज खबर नहीं लेने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसेप्टिक टैंक की सफाई के लिए चार मजदूर बुलाए थे जिनमें से तीन मजदूरों की विषैली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषत कर दिया।

पालघरःमहाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार कस्बे में एक बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अर्नाला पुलिस ने इस संबंध में बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए चार मजदूर बुलाए थे जिनमें से तीन मजदूरों की विषैली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घराट ने ही मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषत कर दिया। एक मजदूर का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे और आरोपी ने उनकी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे।

मृतकों की पहचान नारायण बोए, जयेन्द्र मुकने और तेजस भाटे के तौर पर की गई है। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि नितेश मुकने बच गया क्योंकि टैंक के अंदर नहीं गया था। वह टैंक के पास था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?