लाइव न्यूज़ :

फरवरी 2025 में शादी, महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे घर में फंदे से लटकी, प्रताड़ित और परेशान करने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 17:33 IST

शादी इस वर्ष फरवरी में हुई थी और पाल्वे सरकार संचालित केईएम अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में डॉक्टर थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें प्रताड़ित और परेशान किया।परिवार ने पाल्वे की मौत की गहन जाँच की माँग की है। एक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

मुंबईःमहाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक की पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते मध्य मुंबई स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे शनिवार शाम वर्ली इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी इस वर्ष फरवरी में हुई थी और पाल्वे सरकार संचालित केईएम अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में डॉक्टर थीं।

पुलिस के अनुसार, पाल्वे के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें प्रताड़ित और परेशान किया, जिसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार ने पाल्वे की मौत की गहन जाँच की माँग की है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक मौत की एक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

टॅग्स :पंकजा मुंडेमहाराष्ट्रमुंबईPoliceमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल