लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Crime: ऑटो ड्राइवर ने महिला को बनाया हवस का शिकार, नाबालिग बेटियों को छेड़ा; गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2025 09:16 IST

Maharashtra Crime: अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के मुंबई में एक ऑटो चालक को जादू-टोना करने के बहाने एक महिला के साथ पिछले चार साल से बलात्कार करने और उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरे पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी राजाराम रामकुमार यादव (43) ने महिला का यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला को झांसा दिया था कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए उसकी और उसके पति की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकता है। अधिकारी ने बताया कि उसने महिला को धमकी भी दी थी कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके पूरे परिवार को मार देगा।

उन्होंने बताया कि यादव ने कुछ अनुष्ठानों में शामिल करने के बहाने उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ की। अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?