लाइव न्यूज़ :

महादेव सट्टेबाजी ऐप के मालिक रवि उप्पल को दुबई पुलिस ने लिया हिरासत में, ईडी अधिकारी जुटे भारत लाने में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 08:51 IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामन पर कथित तौर पर से भ्रष्टाचार के छींटे डालने वाले महादेव सट्टेबाजी ऐप का मालिक रवि उप्पल आखिरकार दुबई पुलिस के शिकंजे में फंस गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहादेव सट्टेबाजी ऐप का मालिक रवि उप्पल आखिरकार दुबई पुलिस के शिकंजे में फंस गया है दुबई पुलिस ने ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर उप्पल को पकड़ाईडी अधिकारी रवि उप्पल को भारत लाने के लिए दुबई के संबंधित अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामन पर कथित तौर पर से भ्रष्टाचार के छींटे डालने वाले महादेव सट्टेबाजी ऐप का मालिक आखिरकार दुबई पुलिस के शिकंजे में फंस गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दुबई में हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि 43 साल के वांछित आरोपी रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है।

ईडी ने अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में रवि उप्पल और इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म के एक अन्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था। उसके बाद में ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए रेड नोटिस जारी किया गया था।

जांच एजेंसी ने अदालत में दायर आरोप पत्र में बताया था कि रवि उप्पल ने वानुअतु देश का पासपोर्ट ले लिया है, जबकि उसने भारत की नागरिकता भी नहीं छोड़ी है। कोर्ट में ईडी ने अभियोजन पक्ष की शिकायत में कहा, "उप्पल विदेश में अपराध की आय का आनंद ले रहा है और अपने पैसों को छिपाने का प्रयास कर रहा है।"

ईडी के आरोप पत्र में बताया गया है कि रवि उप्पल, चंद्रभूषण वर्मा नाम के एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और कुछ अन्य लोगों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नौकरशाहों और राजनेताओं को रिश्वत के पैसे पहुंचाने का काम देखता था। एजेंसी की माने तो महादेव ऐप से लगभग 6,000 करोड़ रुपये का आपराधिक लेनदेन हुआ है।

एजेंसी ने नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले दावा किया था कि फॉरेंसिक जांच और असीम दास नामक 'कैश कूरियर' द्वारा दिए गए बयान से "चौंकाने वाले आरोप" लगे हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने लगभग 508 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। जिसमें कथिततौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल पर उंगली उठी थी। (पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयछत्तीसगढ़भूपेश बघेलदुबईDubaiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?