लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधित आतंकी संगठन JMB के आतंकियों को आश्रय देने वाला मदरसा शिक्षक हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 17, 2022 10:24 IST

पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले छह साल से मदरसा शिक्षक के तौर पर काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल ने एक मदरसा के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उस पर अन्य आतंकियों को आश्रय देने का आरोप है।इससे पहले भी पुलिस ने असम से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को मदरसा के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के साथ कथित संबंध के आरोप हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमीरुद्दीन अंसारी बाकरा में एक मदरसे में शिक्षक के तौर पर छह साल से काम कर रहा था और उसे पश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल ने पकड़ा है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

ऐसे करता था अन्य आतंकियों की मदद

मामले में आईपीएस अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जेएमबी के उन आतंकवादियों को आश्रय दे रहा था जो एक शहर से दूसरे शहर जाते थे। मध्य प्रदेश में पकड़े गए एक अन्य आरोपी से हमें उसके बारे में सूचना प्राप्त हुई।” अंसारी को एक अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

इससे पहले पांच और लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि इससे पहले असम पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि इन आरोपियों के तार बांग्लादेश के बाहर एक संगठन से जुड़े हुए थे। इस संगठन पर यह आरोप था कि वह भारतीय उपमहाद्वीप में एक्टिव है जिसका रिश्ता अल कायदा था। इन आरोपियों को पुलिस ने असम के हाउली, बारपेटा और कलगछिया इलाके से गिरफ्तार किया था। 

स्पेशल शाखा द्व्रारा मिले जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों का संबंध एक जेहादी संगठन से हैं जो बांग्लादेश से बाहर काफी ए्क्टिव है। उनके अनुसार, यह संगठन भारतीय उप-महाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध हैं। शुरूआती जांच में यह पाया गया है कि सैलफुल इस्लाम उर्फ ​​हारुन राशिद और 84 साल के मोहम्मद सुमन जो बांग्लादेशी नागरिक है, गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसना चाह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ढकल्लापारा मस्जिद में मोहम्मद सुमन एक शिक्षक के तौर पर काम करता है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआतंकवादीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?