लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मंत्री से सवाल पूछने पर ट्रोल की अभद्र टिप्पणियों की शिकार हुई युवती, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 8, 2020 19:58 IST

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाये गये सिलावट से युवती ने रविवार को यहां एक बैठक में अचानक राजनीतिक सवाल किये थे। वह शहर की कुछ टाउनशिप के रहवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जान रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने रविवार को यहां एक बैठक में अचानक राजनीतिक सवाल किये थे।सिलावट से युवती के सवाल किये जाने के वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।

इंदौर: मध्य प्रदेश में कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराये जाने को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से यहां एक बैठक में सवाल पूछने के बाद सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों की शिकार युवती की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। यह मामला पहले ही तूल पकड़ चुका है।

लसूड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय युवती की सोमवार को पेश शिकायत पर जांच के बाद बसंत पांचाल, उमेश प्रजापति, मनोज शर्मा और प्रणय कुमार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 509 (स्त्री की लज्जा के अनादर की नीयत से किया गया काम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाये गये सिलावट से युवती ने रविवार को यहां एक बैठक में अचानक राजनीतिक सवाल किये थे। वह शहर की कुछ टाउनशिप के रहवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जान रहे थे।

युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मंत्री से उसके प्रश्न करने के बाद आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के जरिये निशाना बनाया और उसके चरित्र पर सवाल भी उठाये। सिलावट से युवती के सवाल किये जाने के वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।

युवती इस वीडियो में मंत्री से मुखातिब होकर कहती सुनायी पड़ती है, "मैं आपसे एक बात पूछना चाहती हूं। आप पहले कांग्रेस में थे और अचानक भाजपा में आ गये। आपने एक अच्छी-खासी सरकार गिरा दी। कैसा लगा आपको?" वीडियो में युवती के अचानक दागे गये सवाल से सिलावट पहले-पहल असहज दिखायी देते हैं। हालांकि, वह युवती को यह जवाब देते सुनायी पड़ते हैं कि वह अब भी आम लोगों के बीच ही बैठे हैं। मंत्री से युवती के सवाल करने पर जब बैठक में शामिल कुछ लोग रोक-टोक करते हैं, तो वह जोर देकर कहती सुनायी पड़ती है कि "वह भी एक मतदाता है।"

गौरतलब है कि सिलावट वरिष्ठ राजनेता ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के वफादार नेताओं में गिने जाते हैं। सिंधिया की सरपरस्ती में सिलावट समेत कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी। इस कारण कमलनाथ को 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आयी थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो